फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौतूहल बनी तीन हाथ वाली कन्या, मां संतोषी मान पूज रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के जेवर में तहसील क्षेत्र के बेगमाबाद गांव में एक बच्ची ने जन्म लिया है जिसके तीन हाथ हैं। इस बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। यही नहीं अंधविश्वास में लोग उसे देवी का स्वरूप मानकर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


जेवर के बेगमाबाद गांव में शुक्रवार शाम को कन्हैया की पत्नी ने घर में ही एक बच्ची को जन्म दिया जो सामान्य बच्चों से अलग थी। परिजनों ने जब उसके दो हाथों के अलावा तीसरा हाथ भी देखा तो सभी हैरत में रह गए।

परिजनों ने इसकी चर्चा सुबह पड़ोसियों से की तो पूरे क्षेत्र में तीन हाथों वाली बच्ची की खबर आग की तरह फैल गई। जेवर व आसपास के लोग बेगमाबाद गांव जाकर बच्ची को देखने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

देवी का स्वरूप मानकर लोग चढ़ा रहे हैं चढ़ावा

शुक्रवार के दिन तीन हाथों वाली कन्या पैदा होने से लोग उसे मां संतोषी का स्वरूप मानने लगे। कन्या को देखने आने वाले लोग उसपर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं।

खबर फैलने के साथ ही लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जिससे लड़की के पिता कन्हैया व दादा श्यौदान को  परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

जिस प्रकार अंडाशय में विकास के दौरान विभाजन होने पर जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, उसी तरह गर्भ में जब बच्चा अपना शारीरिक रूप ले रहा होता है तो उस दौरान अंगों का विभाजन यदि अधिक हो जाता है या फिर इसमें कोई गड़बड़ी हो जाती है तो इस तरह के अंग विकसित हो जाते हैं। इसे दैवीय रूप मानना अंधविश्वास है। यह केवल अंगों के विकास के दौरान एक गड़बड़ी भर है। -डॉ. विनोद कुमार, सर्जन, जिला अस्पताल, गौतमबुद्ध नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें