डेंगू से सात वर्षीय बच्चे की मौत और बच्चे के माता-पिता की खुदकुशी के बाद दिल्ली सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है। घटना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही जांच के आदेश दे चुका है।
वहीं आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने आपात बैठक बुलाई। सतेंद्र जैन ने कहा कि सभी अस्पतालों को निर्देश दिये गए हैं कि किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना न किया जाए।
बल्कि मरीजों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर उनका इलाज किया जाए। स्वास्थय मंत्री के मुताबिक उन्होंने दिल्ली में डेंगू को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की।