फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उत्तर जिले की सब्जी मंडी में शुरू हुआ महिलाओं के लिए विशेष थाना

विज्ञापन
महिला थाने का शुभारंभ करते एलजी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एलजी ने किया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और संवेदनशील माहौल
विज्ञापन

घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यौन अपराधों की होगी त्वरित जांच, अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे थाने खोलने के निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को उत्तर जिले के सब्जी मंडी क्षेत्र में राजधानी के पहले समर्पित महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया। यह थाना महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच के लिए विशेष रूप से स्थापित किया गया है और शुक्रवार से पूरी तरह कार्यरत हो गया है।
यह थाना पूरे उत्तर जिले के अधिकार क्षेत्र से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करेगा। इसके साथ ही उत्तर जिले की मौजूदा क्राइम अगेंस्ट वुमेन (सीएडब्ल्यू) सेल को भी इसमें समाहित कर दिया गया है। यहां घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करने और दुष्कर्म जैसे मामलों की संवेदनशील एवं त्वरित जांच की जाएगी।
विज्ञापन


थाने की विशेषता यह है कि यहां मुख्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उद्घाटन के बाद उपराज्यपाल ने थाने का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित महिला अधिकारियों की मौजूदगी से पीड़ित महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुलिस पर उनका भरोसा मजबूत होगा। थाने को बच्चों के अनुकूल भी बनाया गया है, ताकि उनके लिए पुलिस स्टेशन का वातावरण सहज और तनावमुक्त रहे।
दिल्ली पुलिस की 4-पी रणनीति का हिस्सा
पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि यह पहल दिल्ली पुलिस की ‘4-पी’ रणनीति-प्रिवेंशन, प्रोटेक्शन, प्रॉम्प्ट इन्वेस्टिगेशन और पार्टिसिपेशन का हिस्सा है। उत्तर जिले में पहले से संचालित पिंक बूथ, रानी झांसी स्क्वाड और दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा के लिए तैनात ‘वामिका’ पेट्रोलिंग वाहन भी इस व्यवस्था को मजबूती देंगे।
विज्ञापन

सुरक्षित और सशक्त समाज की आधारशिला है ये थाना : एलजी
उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने अधिकारियों को राजधानी के अन्य क्षेत्रों में भी महिला केंद्रित पुलिस थानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उनके अनुसार महिलाओं की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने वाली ऐसी पहलें ही सुरक्षित और सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें