फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मानसून के दौरान समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम का एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जलभराव वाले 36 हॉटस्पॉट्स पर कार्य तेज
विज्ञापन

- जोन-1 और 2 में 16 स्थानों पर कार्य पूर्ण, बाकी हॉटस्पॉट्स पर युद्धस्तर पर जारी है विकास एवं ड्रेनेज सुधार कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी मानसून के दौरान उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम के मानसून मैनेजमेंट सेल (एमएमसी) की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार जोन-1 और जोन-2 में चिन्हित 36 जलभराव हॉटस्पॉट्स पर विशेष कार्रवाई की जा रही है। इनमें से कई स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष स्थानों पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन की सफाई एवं डी-सिल्टिंग के कार्य तेजी से चल रहे हैं।

जोन-1 में 13 जलभराव हॉटस्पॉट पर कार्य

एमएमसी रिपोर्ट के अनुसार जोन-1 में कुल 13 जलभराव हॉटस्पॉट में 4 माइनर, 5 मॉडरेट और 4 हाइपरक्रिटिकल श्रेणी के हैं। इनमें से 6 स्थानों पर कार्य पूर्ण कर समस्या का समाधान किया जा चुका है। 5 कार्य अल्पकालिक श्रेणी में तथा 2 कार्य मध्यम अवधि में पूर्ण किए जाएंगे। सेक्टर-10ए, गांधी नगर बूस्टर, बेगमपुर खटोला सहित कई स्थानों पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं सीवरेज संबंधी कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि फाजिलपुर क्षेत्र में डी-सिल्टिंग कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


जोन-2 में 23 हॉटस्पॉट्स पर चल रहा सुधार कार्य

जोन-2 में कुल 23 जलभराव हॉटस्पॉट हैं, जिनमें 4 माइनर, 13 मॉडरेट तथा 6 हाइपरक्रिटिकल श्रेणी के हैं। रिपोर्ट के अनुसार 10 स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर ड्रेनेज सुधार, स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण एवं डी-सिल्टिंग कार्य जारी हैं।

जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस

नगर निगम की ओर से जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण, ड्रेनों की सफाई, डी-सिल्टिंग, पाइपलाइन बिछाने तथा जल निकासी नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेन, बॉक्स ड्रेन तथा अन्य स्थायी समाधान संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन



वर्जन

नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के साथ बैठक की गई है। जलभराव वाले 16 स्थानों पर भी अभी काम तेजी से चल रहा है। उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें