सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुणाल हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश नहीं किया तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी।
ढाबा संचालक कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुणाल की अपहरण कर हत्या के मामले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से जाकर मिला। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कुणाल हत्याकांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यदि पुलिस मामले की गंभीरता समझती तो कुणाल आज जिंदा होता।
विज्ञापन
उन्होंने कुणाल हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश नहीं किया तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, कृशांत भाटी, राजेश रोही, रोहित मत्ते गुर्जर, हैप्पी पंडित, अक्षय सिंह भाटी, लोकेश जनमेदा, समय भाटी, अलीम सलमानी व धारा सिंह आदि मौजूद रहे।