फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सरफाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, जनता झूठा सपना दिखा रही उत्तर प्रदेश सरकार; अब होगा इनका सफाया

Sun, 01 Oct 2023 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश  ने सरफाबाद में मूर्ति अनावरण और सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा आगमन पर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को नोएडा पहुंचे। अखिलेश यादव के नोएडा आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव लगभग 5 बजे सेक्टर-73 स्थित सरफबाद गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता सतपाल यादव की स्वर्गीय माता हीरादेई और पिता स्वर्गीय किसना सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वह सभास्थल स्थित मंच पर पहुंचे, जहां पर सभी नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन


सरफाबाद के पहलवानों द्वारा उन्हें गदा भेंट की गई। इस अवसर पर बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। आवारा जानवरों से लोगों की रोजाना जान जा रही है। यह सरकार आवारा पशुओं  को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। आवारा पशुओं से रोज एक जान जा रही। उत्तर प्रदेश की सरकार एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने का झूठा सपना दिखा रही है, जबकि हकीकत उसके उलट है। निवेश के नाम पर भी उत्तर प्रदेश में झूठ बोला जा रहा है। लाखों करोड़ के एमओयू साइन किए गए, लेकिन उसके दस प्रतिशत भी निवेश नहीं आया। इनका काम है झूठे सपने दिखाना। विपक्षी गठबंधन इंडिया बना है, जो भाजपा की सरकार को हराने का काम करेगा। पीडीए भाजपा हराने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा सरकार विद्वेष से काम कर रही है। आने वाले चुनाव में इनका सफाया हो जायेगा।

उन्होंने जातीय जनगणना कराने की मांग दोहराई और पूछा नोएडा वालों आप जातीय जनगणना चाहते हो तो सभी ने हां कहा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिलेगा। नोएडा आगमन पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह सेक्टर 37 में पूर्व कुलपति सत्यमित्र दुबे के निधन पर परिजनों से मिलकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सरफाबाद में मूर्ति अनावरण और सभा को संबोधित करने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें