फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रिहा करने के बाद पुलिस ने फिर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया, अनिश्चितकालीन अनशन जारी

Wed, 02 Oct 2024 12:49 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक और अन्य हिरासत में लिए गए लद्दाखियों को मंगलवार रात को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वे दिल्ली के मध्य भाग की ओर मार्च करने पर अड़े थे, इसलिए उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के 150 नागरिकों को मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस द्वारा रिहा करने के बाद उन्हें फिर से हिरासत में लिया गया है। उन्हें वांगचुक और कुछ अन्य लोगों को बवाना थाने में रखा गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को अलग-अलग थानों में रखा गया है। पुलिस स्टेशनों पर उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक और अन्य हिरासत में लिए गए लद्दाखियों को मंगलवार रात को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वे दिल्ली के मध्य भाग की ओर मार्च करने पर अड़े थे, इसलिए उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि वांगचुक को कुछ अन्य लोगों के साथ बवाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि अन्य को नरेला औद्योगिक क्षेत्र, अलीपुर और कंझावला पुलिस स्टेशनों में रखा गया है।

विज्ञापन

बता दें कि यह लोग केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को विशेष दर्जा देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर व राजघाट समेत कई जगहों पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे। सोमवार देर रात इन्हें हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद मंगलवार देर रात रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें