फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहली दिल्ली: बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या, काफी देर बैठा रहा लाश के पास; वजह जान हो जाएगी पापी पुत्र से नफरत

Sat, 09 Sep 2023 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हत्या के बाद आरोपी सूरज (25) मां के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि सूरज मानसिक रूप से बीमार है। 
विज्ञापन
बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में नशे के लिए रुपये न देने पर एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त राजकुमारी (60) के रूप में हुई है। शोर-शराबा सुनकर राजकुमारी का पड़ोसी नीरज पटेल (33) उनको बचाने के लिए आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

पेट में चाकू लगने के बाद नीरज बुरी तरह जख्मी हो गया। बेहद नाजुक हालत में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हत्या के बाद आरोपी सूरज (25) मां के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि सूरज मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है।

पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस ने सूरज के बाकी परिजनों व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। राजकुमारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक राजकुमारी अपने बेटे सूरज के साथ 21/400, त्रिलोकपुरी में किराए के मकान में रहती थी। इनके पति प्रेम प्रकाश की कई साल पहले मौत हो चुकी है। राजकुमारी का बेटा सूरज मानसिक रूप से बीमार है। अक्सर वह नशा करने के लिए मां से रुपये मांगता रहता है। मां के मना करने पर वह उनसे झगड़ा करता था।

शनिवार दोपहर के समय आरोपी अपनी मां से रुपये मांग रहा था। मना करने पर अचानक आरोपी ने घर में मौजूद चाकू से मां पर हमला कर दिया। आरोपी पेट, चेहरे, सीने पर चाकू के कई वार करता रहा। पड़ोसी नीरज ने राजकुमारी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह भी वहां पहुंच गया। उसने उनको बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लेकिन आरोपी ने नीरज पर भी हमला कर दिया। बाद में आरोपी वहीं बैठा रहा। दोपहर 1.25 बजे मामले की सूचना मयूर विहार थाना पुलिस को मिली तो वह वहां पहुंची। बाद में आरोपी को राजकुमारी के के शव के पास से ही दबोच लिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें