फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स: फिल्म के खिलाफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने किया प्रर्दशन, विरोध में कहीं ये बातें

Sun, 20 Mar 2022 01:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 

सार

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले शनिवार को द कश्मीर फाइल्स फिल्म के विरोध में दर्शन किया गया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ आईए खान का कहा है कि कश्मीर फाइल्स मनगढ़ंत कहानी है। साथ ही कहा है इससे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खराब किया जा रहा है। इसीलिए इस फिल्म को उन्होंने सभी सिनेमाघरों से हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स फिल्म का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर बैन लगाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इस फिल्म से सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है, इसलिए सरकार इस पर बैन लगाए। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले शनिवार को दोपहर में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिलाएं व बुजुर्ग शामिल थे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ आईए खान का कहना है कि कश्मीर फाइल्स एक मनगढ़ंत कहानी है। इसे कश्मीर की सच्चाई बताकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खराब किया जा रहा है। इसलिए फिल्म को सभी सिनेमाघरों से हटा लेना चाहिए। प्रदर्शन में करीब 50 लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें