गाजियाबाद में होली के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 81 लोग मारपीट व दुर्घटना में घायल हो गए। घायल उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल व मरहम-पट्टी कराने पहुंचे। इनमें से होली जलाने के बाद 15 लोग मारपीट और 4 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। वहीं, होली खेलने वाले दिन 68 लोग मारपीट में घायल हुए हैं।
गाजियाबाद में होली के मौके पर जगह-जगह जमकर हुड़दंग हुआ। बात इतनी बिगड़ी की कई जगहों पर मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें कई मामूली रूप से जख्मी हो गए, जबकि कई को गंभीर चोटें आईं हैं। साथ ही कुछ लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले में होली के हुड़दंग में अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 81 लोग घायल होने के बाद एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल व मरहम-पट्टी कराने पहुंचे। इनमें से होली जलाने के बाद 15 लोगों में मारपीट हुई थी, जबकि 4 लोग दुर्घटना में घायल हुए।
शुक्रवार को होली खेलते समय 68 लोगों में मारपीट हुई, इनमें से सुबह 8 से 2 बजे के बीच में 6 लोग मेडिकल कराने पहुंचे थे। जबकि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक 61 लोगों का मेडिकल और इलाज हुआ है। इनमें से 9 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।