फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब तकनीक: मुंबई में बजा अलार्म, दिल्ली में पकड़ा गया एटीएम चोर, ये है पूरा मामला

Mon, 14 Feb 2022 10:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस कंपनी के पास दोनों बैंक की सुरक्षा का जिम्मा है, संजीव उसी में नौकरी कर रहा था। इत्तेफाक से उस दिन जीबी रोड वाले एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बजा अलार्म और दिल्ली में पकड़ा गया चोर...। जी हां दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक युवक एटीएम तोड़ने के इरादे से अंदर घुस गया। उसने चाकू और पेचकस की मदद से एटीएम का नीचे का ढक्कन भी खोल लिया। लेकिन इस दौरान बैंक के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में अलार्म बज गया। तुरंत दिल्ली में इसका अलर्ट दे दिया गया।

विज्ञापन


फौरन नजदीकी एटीएम पर तैनात गार्ड को वहां भेजा गया। गार्ड ने आरोपी युवक को रंगे हाथों एटीएम तोड़ते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस भी वहां आ गई। आरोपी को काबू कर थाने लाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिर्जापुर, यूपी निवासी शुभम संकाथा तिवारी (24) के रूप में हुई है। कमला मार्केट थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला संजीव सिंह (38) निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसकी कंपनी अलग-अलग बैंक व निजी कंपनियों को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाती है। फिलहाल पिछले करीब चार साल से संजीव आसफ अली रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में ड्यूटी कर रहा है।
विज्ञापन


10 फरवरी की है घटना
10 फरवरी को रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। तड़के करीब छह बजे उसके फील्ड ऑफिसर सुखदेव यादव का उसके पास कॉल आया। सुखदेव ने संजीव से कहा कि जीबी रोड पर लगे एचडीएफसी के एटीएम में कोई चोर घुसा है।

सुखदेव ने तुरंत वहां जाकर देखने के लिए कहा। संजीव तुरंत भागता हुआ वहां पहुंचा। इस दौरान आरोपी अंदर ही एटीएम को खोलने का प्रयास कर रहा था। संजीव ने आरोपी शुभम को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद कमला मार्केट थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई।

घटना वाले दिन एटीएम पर नहीं था कोई सुरक्षा गार्ड
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस कंपनी के पास दोनों बैंक की सुरक्षा का जिम्मा है, संजीव उसी में नौकरी कर रहा था। इत्तेफाक से उस दिन जीबी रोड वाले एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। ऐसे में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।

पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी करने की कोशिश क्यों की। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें