सचिन बिश्नोई ने फोन पर न्यूज चैनल को बताया कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था और न ही अपनी ताकत दिखाने के लिए किया गया है। उसने कहा कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला का नाम आया था। कौशल गैंग के शूटरों ने पुलिस के आगे कबूल किया था कि मिड्डूखेड़ा के कातिलों को सिद्धू मूसेवाला ने मदद की थी। उन्हें रहने की जगह उपलब्ध कराई थी और उन्हें पैसों से भी मदद की थी। उसने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने जब सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो हमें खुद कार्रवाई करनी पड़ी।
बोला- हमारे पास हॉलीवुड की फिल्मों में देखे जाने वाले हैं हथियार
कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में सचिन बिश्नोई ने कहा कि वह हमारा बड़ा भाई है और उसके भाई के कत्ल के मामले में भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। सचिन ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या भी सिद्धू मूसेवाला ने कराई थी। वह कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार का भाई था। इसके बावजूद सिद्धू मूसेवाला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उसने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ बदला लेना था। मूसेवाला की हत्या कर विक्की मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला ले लिया है। मूसेवाला की हत्या में अत्याधुनिक हथियारों के उपयोग के बारे में सचिन बिश्नोई ने दावा किया कि उनके पास इनसे भी बड़े हथियार हैं और ऐसे हथियार भी हैं, जो आम लोगों ने हॉलीवुड की फिल्मों में देखे होंगे।