फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज का दहला देने वाला बदला: युवक पर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां, बाल-बाल बची जान, ऐसे दोनों बने जानी दुश्मन

Fri, 22 Jul 2022 06:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को चौरासिया पान भंडार, रतिया मार्ग पर चार से पांच राउंड गोलियां चलने की सूचना 19 जुलाई को मिली थी। सूचना पाकर संगम विहार थानाध्यक्ष सरोज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर मेट्रो अपार्टमेंट, महरौली निवासी साहिल डांसर उर्फ सोहेल मिला। उसने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उस पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के संगम विहार इलाके में रोडरेज का बदला लेने के लिए एक आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ युवक पर गोलियां चला दीं। पीड़ित युवक बाल-बाल बच गया। संगम विहार पुलिस ने आरोपी युवक व नाबालिग को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया है। पीड़ित के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीता मेरी जैकर ने बताया कि चौरासिया पान भंडार, रतिया मार्ग पर चार से पांच राउंड गोलियां चलने की सूचना 19 जुलाई को मिली थी। सूचना पाकर संगम विहार थानाध्यक्ष सरोज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर मेट्रो अपार्टमेंट, महरौली निवासी साहिल डांसर उर्फ सोहेल मिला। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ चौरसिया पान भंडार के पास रात करीब 11.15 बजे खड़ा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। मामला दर्जकर थानाध्यक्ष सरोज तिवारी की देखरेख में एसआई जयकिशन व हवलदार प्रवीण कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को मौके पर कारतूस के तीन खोखे मिले हैं। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में पुलिस को हमलावरों की मोटरसाइकिल का नंबर मिला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमन व एक नाबालिग को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से देशी पिस्टल व एक एक कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में संगम विहार निवासी अमन (24) ने बताया कि करीब चार-पांच महीने उसकी पीड़ित साहिल डांसर के साथ रोडरेज की घटना हुई थी। इस घटना के बाद दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। दोनों ही एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते थे। इस दौरान अमन ने पिस्टल का इंतजाम किया और मौका देखकर साहिल पर गोली चला दीं। साहिल की किस्मत अच्छी थी कि उसे गोली नहीं लगीं। अमन के खिलाफ मयूर विहार थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें