फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल गुर्जर के पिता का 'आप' से संबंध, आधिकारिक वेबसाइट से हुआ खुलासा!

Wed, 05 Feb 2020 03:56 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
'आप' की वेबसाइट पर कपिल गुर्जर के पिता का नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर का आम आदमी पार्टी के साथ संबंध है या नहीं इसे लेकर तमाम बातें चल रही हैं। एक तरफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को कपिल के फोन से मिली तस्वीरों के आधार पर उसे और उसके पिता को 'आप' का सदस्य बताया था, लेकिन आज आम आदमी पार्टी और कपिल के पिता गजे सिंह, दोनों ने इन दावों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


गजे सिंह ने खुद कहा कि उनका और उनके परिवार का आम आदमी पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे सबूत सामने आ रहे हैं, तो चौंकाने वाले हैं। आम आदमी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद विज्ञप्ति में यह साफ लिखा हुआ है कि गजे सिंह ने 3 मई 2019 में संजय सिंह और आतिशी मार्लेना की मौजूदगी में 'आप' की सदस्यता ग्रहण की थी।

वेबसाइट पर लिखा है कि गजे सिंह पहले बसपा के सदस्य थे और पटपड़गंज से विधायक उम्मीदवार भी थे। वहीं गजे सिंह ने भी स्वीकार किया था कि वो पहले बसपा के सक्रिय सदस्य थे। वहीं आप की वेबसाइट पर गजे सिंह से परिचय में भी यह अंकित है कि उन्होंने पहले बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन




मालूम हो कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी राजेश देव ने कहा था कि जांचकर्ताओं ने गिरफ्तारी के बाद कपिल गुर्जर के फोन से तस्वीरें बरामद की थीं, जिससे पता चलता है कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। राजेश देव ने कहा था कि कपिल और उसके पिता 2019 के शुरूआत में 'आप' में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


अब आम आदमी पार्टी की वेबसाइट से मिली जानकारी से यह स्पष्ट है कि मई 2019 में आप में शामिल होने वाले गजे सिंह कपिल गुर्जर के पिता हैं और दिल्ली पुलिस का दावा सही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें