फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कों के लिए मांगे 30 करोड़, तैयार की जा रही है सूची

Thu, 22 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सड़क - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बारिश के कारण शहर में जर्जर हुई सड़कों की दशा सुधारने के लिए नगर निगम ने 30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर तैयार कर लिया है। दीपावली से पहले सड़कों की हालत ठीक करने की मांग नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने अधिकारियों से की है। 
विज्ञापन


नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने शहर की कुछ चुनिंदा सड़कों को चिन्हित किया है। जिनकी मरम्मत करना जरूरी है। इन सड़कों में बीके चौक से हार्डवेयर व नीलम चौक से बाटा चौक, वॉर्ड नंबर 14, 15, 17, 27 की प्रमुख सड़कें, सेक्टर-17 स्थित लाजपत राय चौक, एक्सईएन, ओल्ड ऑफिस से लेकर बाबा नगर टी प्वाइंट सेक्टर- 19 की मरम्मत की जाएगी। 

इसके अलावा वॉर्ड नंबर 29, सेक्टर- 14-15 डिवाइडिंग, 16-17 डिवाइडिंग रोड, लेबर चौक से सेक्टर-17 पुलिस चौकी, पंचायत भवन रोड, अंबेडकर चौक से मथुरा रोड, सुरुरपुर रोड, सेक्टर 22 संजय कॉलोनी, गौंछी ड्रेन रोड, सेक्टर 37 सूर्या नगर की तमाम सड़कें, सेक्टर-28 व वॉर्ड नंबर 22 की प्रमुख सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ओपी गोयल का कहना है कि निगम के पास बजट नहीं है, इसलिए सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर 30 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार कर लिया है। निगमायुक्त को इस बाबत जानकारी दे दी गई है और बजट की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है ताकि त्योहारी सीजन से पहले 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें