फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर समेत अन्य बीमारियों के लिए शुरू होगा अलग सेल

Fri, 07 Nov 2014 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में सिविल अस्पताल में कैंसर समेत अन्य गैर संचारी रोग जैसे डायबिटीज, थॉयराइड के मरीजों के लिए अलग सेल शुरू होगी।
विज्ञापन


कैंसर विशेषज्ञ के अलावा एक अन्य डॉक्टर की नियुक्ति होगी। सेल में मरीजों को सभी तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेगी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में दी।

उन्होंने बताया कि कैंसर, डायबिटीज, थॉयराइड व अन्य गैर संचारी रोग के मरीजों के लिए ज्यादा सुविधाएं होगी। कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा से सामान्य मरीजों में कैंसर की जांच संभव हो सकेगी।
विज्ञापन


कैंसर विंग के डॉक्टर एसपी भनौत कहते हैं अलग विंग होने से मरीजों को फायदा होगा। पहले चरण में ही मरीज की पहचान हो सकेगी। जिससे इलाज मुमकिन हो पाएगा।

अस्पताल में शुरू हुई कैंसर की स्क्रीनिंग
कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिविल अस्पताल में विशेष शिविर और ओपीडी का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को करना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा रद्द हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री के नहीं आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व वित्तायुक्त डॉ. नवराज सिंह सिंधु द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द की सूचना के बाद सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर डॉक्टरों ने मौजूद एएनएम व आशा वर्करों को कैंसर के लक्षणों के बारे में बताया। शुक्रवार सुबह से ही सिविल अस्पताल के आठ और 16 नंबर ओपीडी कमरे में कैंसर की स्क्रीनिंग की सेवाएं शुरू कर दी गई है।

गायनी वार्ड के बाहर लगे टीवी पर कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए 15 मिनट का वीडियो चलाया गया। जिसमें स्तन व गर्भाशय कैंसर की वजह और पहचानने के तरीके बताए। सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि यह ओपीडी अब हर दिन शुरू रहेगी। एएनएम और आशा वर्कर भी लोगों को लक्षणों के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


ओपीडी में पहुंचे 50 से अधिक लोग
कैंसर की ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। ओरल और सामान्य कैंसर ओपीडी में 50 से अधिक लोग पहुंचे। 50 मरीजों में दो दर्जन मरीजों की उम्र 30 वर्ष से भी कम थी। इनमें से 12 लोगों में कैंसर के लक्षण दिखने के बाद जरूरी जांच कराने के लिए कहा गया। जबकि अन्य लोगों में सामान्य बीमारियों के लक्षण पाए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें