अद्भूत प्रतिभा के धनी तक्षिल बुद्धदेव को बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे। शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल रखने वाले तक्षिल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
आठ साल का तक्षिल एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 में तीसरी कक्षा का विद्यार्थी है। पढ़ाई के साथ एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी और पर्यावरण के प्रति अलग जगाने के लिए के लिए इतनी छोटी सी उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। पेशे से मैट्रोलॉजी इंजीनियर पिता प्रफुल्ल कुमार भी अपने बेटे का इस अवार्ड मिलने की खुशी बयां नहीं कर पा रहे हैं।
इनकम टैक्स पढ़ाने वाली मां भाविषा कहती है कि छोटी ही उम्र से बड़ा होनहार था। सबसे कम उम्र में 200 से अधिक कार्यक्रम ऑन एयर करने का रिकॉर्ड है। एफएम रेडियो, ऑल इंडिया रेडिया, लोकसभा टीवी और दूरदर्शन समेत कई निजी चैनलों पर कार्यक्रम आ चुका है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए राजीव गांधी रिन्यूवल एनर्जी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता व्याख्यान दिया है।
पिता प्रफुल्ल कहते है कि बेटे को पिछले तीन साल से लगातार यंग अचीवर अवार्ड मिला है। सी-सर्वे और अन्य निजी कंपनियों के द्वारा किए गए सर्वे में भी यंगेस्ट अवार्ड मिल चुका है। शतरंज खेलने में भी बेहतर है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 की प्रिंसिपल आरती चोपड़ा कहती है बहुत ही अद्भुत प्रतिभा का छात्र है।
तीसरी कक्षा में होकर संगीत की कई विधाओं में पारंगत है। हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती और संस्कृत में कई गाने गा चुका है। इलाहाबाद के प्रयास संगीत समिति की ओर से सबसे कम उम्र में संगीत में डिप्लोमा हासिल करने का खिताब इसे हासिल है।