फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को सौगात: 100 बेड वाले पोर्टेबल इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन, आईसीयू से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक सबकुछ है मौजूद

Tue, 29 Mar 2022 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सत्येंद्र जैन ने आज जिस केयर सेंटर का उद्घाटन किया है उसमें 18 आईसीयू और 82 ऑक्सीजन बेड हैं और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट है जिसकी क्षमता 250 एलपीएम है।
विज्ञापन
100 बेड वाले इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन करते सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को राजधानी के लोगों को एक और सौगात दी। आज स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आयुर्वेदिक और यूनानी टिब्बिया कॉलेज में 100 बेड वाले इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन किया जहां ऑक्सीजन प्लांट की भी सुविधा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की तस्वीरें ट्वीट करते हुए सत्येंद्र जैन ने लिखा कि इस सुविधा से संकट के समय में राजधानी में बेडों की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने आगे लिखा, आज आयुर्वेदिक एंड यूनानी टिब्बिया कॉलेज में 100 बेड वाले इंटीग्रेटेड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। यह पूर्ण रूप से सुविधाओं से लैस है जिसमें 18 आईसीयू और 82 ऑक्सीजन बेड हैं और साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट है जिसकी क्षमता 250 एलपीएम है।

यही नहीं 23 मार्च को भी सत्येंद्र जैन ने एलएनजेपी अस्पताल में एक हाईटेक मेडिकल उपकरण का उद्घाटन किया था जो यूरिनरी ब्लैडर से जुड़े रोगों को कैमरे की मदद से पहचान सकता है और बच्चों में होने वाले यूरोलॉजिकल और गैस संबंधी बीमारियों में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें