फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की आखिरी निशानी पुलिस ने ढूंढ निकाली: चोरी हुआ मोबाइल, रोते हुए थाने पहुंची महिला; अधिकारी से लगाई गुहार

सार

एक महिला अपने बेटे की आखिरी निशानी चोरी होने पर पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अधिकारी से चोरी हुए मोबाइल को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल की वारदात में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला अपने बेटे की आखिरी निशानी चोरी होने पर पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अधिकारी से चोरी हुए मोबाइल को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल की वारदात में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


22 साल के यश ने बड़े प्यार से अपनी मां कविता को एक मोबाइल खरीदकर दिया। बेटे का दिया गिफ्ट मां को बहुत पसंद आया। इस दौरान सड़क हादसे में यश दुनिया को अलविदा कहकर चला गया। हादसे में कविता के एक बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा राहुल अपनी आंखों की रोशनी खो बैठा। 

मृत बेटे के दिए हुए गिफ्ट को कविता ने आखिरी निशानी मानकर सीने से लगा लिया। लेकिन एक दिन बाजार में खरीदारी के दौरान किसी ने बेटे की आखिरी निशानी को चोरी कर लिया। कविता रोती हुई आरके पुरम थाने पहुंची और मोबाइल से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए फफकने लगी। 
विज्ञापन


महिला का गम देखकर पुलिस अधिकारियों की आंखें भी छलक उठी। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे थाने को महिला का बेशकीमती मोबाइल ढूंढने में लगा दिया। 23 दिसंबर को आखिर पुलिस को कामयाबी मिली और टीम ने ताहिर (19) नामक युवक को गिरफ्तार कर महिला का मोबाइल बरामद कर लिया। 

बेटे का मोबाइल मिलने की खबर जब कविता को लगी तो वह दौड़ी-दौड़ी थाने पहुंची। मोबाइल सीने से लगाकर रोने लगी। ताहिर से पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य साथी मोहम्मद अफसर और रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें