फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Embassy Blast : दूतावास के पास मिले प्लास्टिक के फूल से गहराया रहस्य, देसी बम से किया गया था धमाका

Mon, 01 Jan 2024 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी ने रेकी कर बम विस्फोट की वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आने-जाने के लिए कई ऑटो व अन्य साधनों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल दूतावास के पास देसी बम से हुए धमाके की जांच घटनास्थल से मिले प्लास्टिक के फूल से रहस्यमयी हो गई है। इसके अलावा पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी ने रेकी कर बम विस्फोट की वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आने-जाने के लिए कई ऑटो व अन्य साधनों का इस्तेमाल किया है। एनएसजी को मौके पर देसी बम से विस्फोट होने के पूरे सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि रात होने की वजह से दिल्ली पुलिस को मौके से शुरुआती जांच में अंधेरा होने की वजह से देसी बम के सबूत नहीं मिले थे। अगले दिन एनएसजी व एनआईए की टीमें फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तो देसी बम होने के पूरे सबूत मिले हैं।

एनएसजी व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये लग रहा है कि आरोपी ने देसी बम झाड़ियों में फोड़ा हुआ है। इस कारण झाड़ियों से काफी पत्ते नीचे गिरे हैं। एनएसजी व स्पेशल सेल की टीम ने मौके से काफी मात्रा में पत्ते उठाए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जांच की जा रही है कि ये पत्ते नीचे कैसे गिरे हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इन पत्तियों में बम विस्फोट के नमूने या फिर कोई केमिकल तो नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से प्लास्टिक के फूल मिलने का रहस्य काफी गहराया है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर बम विस्फोट वाली जगह पर प्लास्टिक के फूल क्यों हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 35 ऑटो चालकों को स्पेशल सेल के कार्यालय बुलाया था। इन ऑटो चालकों से भी किसी और संदिग्ध या आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

इंडिया गेट पर गायब हो गया नीली जैकेट वाला
जामिया नगर का नीली जैकेट वाला संदिग्ध युवक बम विस्फोट वाली जगह से ऑटो लेकर इंडिया गेट गया था। इंडिया गेट पर ये संदिग्ध कैद हुआ है। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से ये पता नहीं लग रहा है कि ये संदिग्ध इंडिया गेट से कहां गया है। स्पेशल सेल अब इंडिया गेट के पास से गुजरने वाले सभी ऑटो का जीपीआरएस से डेटा ले रही है। जीपीआरएस ये पता लगाया जाएगा कि आरोपी ऑटो लेकर आगे कहां गया है।

मौके से देसी बम होने के ये सबूत मिले

  • 1 पतली वाली तार, ये तार आगे से छिली हुई है यानि प्लास्टिक हटी हुई है
  • स्टील की 7 गोलियां (बॉल वेयरिंग)
  • डॉक्टर वाली कागज टेप
  • कागज वाली टेप पर काला-काला लगा हुआ है
  • मौके पर गिरे हुए काफी संख्या में पेड़ के सूखे व गीले पत्ते
  • प्लास्टिक के दो से तीन फूल
  • दो सीसीटीवी फुटेज में बम फटने की लाइट कैद हुई है
  •  विस्फोट वाली जगह पर जामिया नगर का संदिग्ध जाता हुआ दिखाई दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें