फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: परिजनों ने ऑटो मालिक पर लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप, घर से बुलाकर ले गया था आरोपी

Sun, 20 Mar 2022 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित बृजपुरी में रहने वाले निखिल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। निखिल सीलमपुर निवासी जुबैर नाम के शख्स का किराए पर ऑटो चलाता था। परिजनों ने ऑटो मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वह शनिवार को घर से निखिल को बुलाकर ले गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित बृजपुरी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त निखिल (23) के रूप में हुई है। रविवार सुबह कोई अंजान व्यक्ति निखिल को जख्मी हालत में जग प्रवेश चंद अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिवार भी उसे तलाश करता हुआ अस्पताल पहुंच गया। परिवार ने निखिल के ऑटो मालिक जुबैर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि जग प्रवेश चंद अस्पताल लाने से पूर्व निखिल को जीटीबी अस्पताल भी ले जाया गया था। पुलिस दोनों अस्पतालों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निखिल अपने परिवार के साथ बृजपुरी, गोकुलपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता रघुबीर वर्मा, मां रचना, तीन बहनें और एक भाई अखिल है। निखिल का चांदनी चौक इलाके में कपड़े का काम था। लेकिन कोरोना की वजह से उसका काम बंद हो गया था। निखिल और अखिल दोनों ही भाई सीलमपुर में रहने वाले जुबैर नामक शख्स का ऑटो किराए पर लेकर चला रहे थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसी वजह से अखिल से ऑटो जब्त कर लिया था। शनिवार दोपहर को जुबैर उनके घर पहुंचा और अखिल के बारे में पूछताछ करने लगा। उस समय अखिल घर पर नहीं था। निखिल बातचीत के लिए बाहर आया तो जुबैर उसे अपने साथ ले गया। लेकिन देर रात तक निखिल वापस नहीं लौटा। परिवार ने जुबैर को कॉल किया तो उसने कहा कि निखिल अभी थोड़ी देर में पहुंच जाएगा।

लेकिन रातभर निखिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह परिवार ने जुबैर के पास कॉल किया तो उसने कहा कि उसे अस्पताल जाकर ढूंढो। निखिल अब वहीं मिलेगा। परेशान जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचा तो उनको निखिल वहां मृत हालत में मिला। वहां परिवार को पता चला कि उसे कोई अज्ञात शख्स गेट जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गया था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें