फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 10वीं-12वीं में दाखिले के लिए आज से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया, 11 मई को आयोजित होगी परीक्षा

Mon, 25 Apr 2022 04:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए सात मई से प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 11 मई को दो घंटे यानि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों का अंक निर्धारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
10वीं और 12वीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के स्कूलों में 10वीं और 12वीं में नॉन प्लान दाखिले के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। दाखिले के लिए छात्रों को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म प्राप्त कर अपने पास के स्कूल में जमा कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम चार मई तय की गई है। दाखिले के लिए छात्रों को केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएडी) देना होगा, जो कि 11 मई को आयोजित होगी व 13 मई को नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन


प्रत्येक विषय व कुल 33 फीसदी अंक प्राप्त करने पर होंगे पास 
जानकारी के मुताबिक, कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए सात मई से प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 11 मई को दो घंटे यानि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों का अंक निर्धारण किया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल 33 फीसदी अंक लाने होंगे तभी छात्र को परीक्षा में पास माना जाएगा। प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों को पूछा जाएगा। इसके तहत 10वीं में अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित से 20-20 अंकों के प्रश्नों का जवाब देना होगा वहीं, 12वीं की परीक्षा में 25-25 अंकों के प्रश्न होंगे। बता दें कि स्कूल में सीट की उपलब्धता होने पर ही छात्रों की संबंधित स्कूलों में सीट सुनिश्चित हो सकेगी।

विषयों के अंकों के आधार पर तय होगी स्ट्रीम 
कक्षा 12वीं में दाखिले कि लिए 10वीं के विषयों के अंकों को आधार बनाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि छात्र साइंस के साथ गणित स्ट्रीम में दाखिला लेना चाहता है तो उसका 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरुरी है। वहीं, अंग्रेजी, बेसिक या स्टैंडर्ड गणित व विज्ञान में 50 फीसदी अंक भी होने चाहिए। बिना गणित के साइंस स्ट्रीम लेने पर 55 फीसदी अंक की अनिवार्यता है। हालांकि, छात्रों के बेसिक या स्टैंडर्ड गणित में 40 फीसदी अंक व विज्ञान विषय में 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। गणित विषय के साथ कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 50 फीसदी अंक व अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में 45 व गणित (स्टैंडर्ड-बेसिक) में 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। आर्ट स्ट्रीम के लिए सिर्फ 10वीं में पास होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


सिर्फ नॉन प्लान दाखिले के लिए चलेगी दाखिला प्रक्रिया
सोमवार से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया नॉन प्लान दाखिले के लिए चलेगी। इसके तहत उन छात्रों को दाखिला दिया जाता है जो पढ़ते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं में स्कूल का बदलाव करना चाहते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा को आधार बनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें