फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कल से शुरू होने वाला 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' अभियान स्थगित, पर्यावरण मंत्री ने एलजी पर लगाए आरोप

सार

गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रेस वार्ता कर 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान से जुड़े प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल के लिए महीने भर का अभियान कल शुरू किया जाना था, लेकिन अब तक उपराज्यपाल की ओर कोई मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को स्थगित किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने किया कि उपराज्यपाल से अभियान को मंजूरी न मिलने से अभियान को स्थगित किया जा रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रेस वार्ता कर 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान से जुड़े प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान पिछले वर्षों में सफल रहा है। इस साल के लिए महीने भर का अभियान कल शुरू किया जाना था, लेकिन अब तक उपराज्यपाल की ओर कोई मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी फाइल 21 अक्तूबर को एलजी को भेजी गई थी, लेकिन अभी वह लटकी हुई है। 

राय ने कहा कि पहली बार ये अभियान 16 अक्तूबर, 2020 को शुरू किया गया था, जिसके तहत ड्राइवरों को ट्रैफिक लाइट के हरे होने की प्रतीक्षा करते हुए अपने वाहनों को बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें