दिल्ली शिक्षा विभाग ने रोहिणी में स्थित डीपीएस स्कूल को बड़ा झटका देते हुए उसकी मान्यता रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि स्कूल अधिकारी फीस बढ़ाने के लिए नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन द्वारा कहा गया कि स्कूल को फीस बढ़ाने से पहले हमसे अनुमति लेनी होगी, क्योंकि यह स्कूल डीडीए की जमीन पर बना है। लेकिन डीपीएस स्कूल ने ऐसा कुछ नहीं किया। स्कूल की मान्यता तब तक रद्द रहेगी जब तक स्कूल खामियों की दूर नहीं कर लेता।