फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवीर सिंह बिधूड़ी बोले: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश और सेना से मांगें माफी, वापस लें अपने शब्द

Tue, 05 Jul 2022 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने चीन के छक्के छुड़ा दिए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऐसा वक्तव्य देकर पूरे राष्ट्र का और भारतीय सेना का अपमान किया है।
विज्ञापन
Ramveer Singh Bidhuri - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस वक्तव्य को राष्ट्रविरोधी करार देती है जिसमें उन्होंने यह कहा कि चीन भारत की धरती पर घुस आया। बिधूड़ी ने कहा कि यह पूरे राष्ट्र का अपमान है और केजरीवाल को इस वक्तव्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा विधायक दल ने मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के विरोध में विधानसभा से वाकआउट किया ।

विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते रहते हैं और विधानसभा में ही ऐसा ही वक्तव्य देते रहते थे। बिधूड़ी ने कहा कि चीन भारत की एक इंच जमीन पर भी नहीं घुस पाया और भारतीय जवानों ने उसे खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन राष्ट्र के मुद्दे पर इस तरह की घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

देश और सेना से माफी मुख्यमंत्री को मांगनी चाहिए
उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा में मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपने शब्द वापस लें लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पूरे भाजपा विधायक दल ने विधानसभा से वाकआउट कर दिया। राष्ट्रविरोधी वक्तव्य के लिए पूरे राष्ट्र और भारतीय सेना से माफी मुख्यमंत्री को मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें