फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी जी अगर हमारे पास चपरासी भी छोड़ देंगे तो भी सरकार चलाकर दिखाएंगे'

Tue, 05 Jul 2016 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में तिलमिलाहट साफ दिखी। राजेंद्र कुमार का बचाव करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर निचले स्तर की सियासत करने का आरोप लगाते हुए सिसोदिया ने कहा कि पंजाब, गोवा व गुजरात में आप को मिल रहे जनसमर्थन से केंद्र सरकार घबरा गई है। राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी और अधिकारियों के तबादले इसी का नतीजा है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की पूरी कोशिश दिल्ली सरकार को अस्थिर करने की है। राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने से मामला चल रहा है। 
विज्ञापन

'आप को मिल रहे समर्थन पर घबराई मोदी सरकार'

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार पहले दिन से कह रही है कि अगर राजेंद्र कुमार ने कुछ गलत किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो। लेकिन अभी तक सीबीआई कोई ऐसा प्रमाण नहीं दे सकी है, जिसे राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी का आधार बनाया जा सके। 

अदालत ने भी इसके लिए सीबीआई को फटकार लगाई थी। सिसोदिया ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे के दौरान मिले जनसमर्थन से केंद्र सरकार घबरा गई है। 

अचानक राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार करके सिर्फ मुख्यमंत्री को अस्थिर किया जा रहा है। मोदी सरकार का मकसद सिर्फ दिल्ली सरकार को अपाहिज करना है। ताकि ये सरकार ठीक से काम नहीं कर पाए। दिल्ली सरकार पर एक साथ तीन तरह से गृह मंत्रालय, सीबीआई और एसीबी के जरिए हमला किया गया है।  
विज्ञापन

'मोदी जी बेहद घटिया हरकतों पर उतर आए हैं'

modi kejriwal
सिसोदिया ने कहा कि पिछले दो दिन में केंद्र सरकार ने दिल्ली के 11 अहम अफसरों का तबादला कर राज्य के बाहर भेज दिया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी थी। बगैर ज्वाइंट कैडर कमेटी मे बात किए अचानक तबादला क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनी में विकास का काम देख रहे अफसर को हटाकर अंडमान भेज दिया गया है। जिस अफसर को सारे स्कूल में सीसीटीवी लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसको दिल्ली से बाहर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह सिर्फ यही है कि पंजाब, गोवा में आम आदमी पार्टी की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है। 

गुजरात में भी जनाधार तेजी से बढ़ा है। सिसोदिया के मुताबिक, पंजाब की जनता ने आप की सफलता की एक तरह से गारंटी ले रखी है। इससे केंद्र में बैठे लोग और मोदी जी बेहद घटिया हरकतों पर उतर आए हैं। 

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वे एक चपरासी भी दिल्ली में छोड़ देंगे तो आप सरकार उसी के बल पर दिल्लीवालों के लिए काम करके दिखा देंगे। अनधिकृत कॉलोनियों में विकास का काम रुकने नहीं देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें