फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2-3 फरवरी को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Sun, 01 Feb 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में 2-3 फरवरी को तेज हवाओं के बीच बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान, पाकिस्तान के रास्ते 1 फरवरी के आसपास जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय होगा।

इसके असर से 2 और 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बर्फबारी/बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में भी बारिश होगी।

साथ ही, 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी/दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। उधर, नोएडा-ग्रेनो में शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक था। दोपहर में धूप खिली, जिसमें शहरवासियों को ठंड ने राहत दी। अगले तीन से चार दिन कोहरे के आसार नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें