फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा, चलेगी तेज हवा; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sat, 20 Jul 2024 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की बारिश या तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 4.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर में 13.3 एमएम रिकॉर्ड की गई। वहीं, पालम में 4.8 एमएम और लोदी रोड में 0.8 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह हुई बारिश के कारण मौसम में आर्द्रता 95 फीसदी बनी रही। शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को अच्छी धूप खिली। दोपहर में धूप ने लोगों को परेशान किया। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की बारिश या तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें