फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी वालों को देंगे पक्का मकान: रेलवे के नोटिस पर हाईकोर्ट का स्टे, सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर तंज

Fri, 19 Jul 2024 11:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र शासित एजेंसियां गैरकानूनी तरीके से झुग्गी बस्तियों को तोड़ रही है। जिन बस्तियों में रेलवे विभाग ने नोटिस लगाया उन सभी का नाम DUSIB की लिस्टेड बस्तियों में शामिल है। पिछले साल भी केंद्र सरकार में गैर कानूनी तरीके से दिल्ली में लाखों लोगों के घरों को उजाड़ दिया था।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय एजेंसियों पर अवैध तरीके से झुग्गी बस्तियों को तोड़ने का आरोप लगाया है। आप ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग ने दो दिन पहले अलग-अलग इलाकों में बसी कई झुग्गियों को तोड़ने का नोटिस लगा था। आप ने कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि

डीयूएसआईबी विभाग इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंचा, जहां झुग्गियों को तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस पर स्टे लगा दिया है। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सरोजिनी नगर के समीप स्थित फ्लाइंग क्लब जेजे कैंप पहुंचे और झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें स्टे की जानकारी दी।

 

उन्होंने दावा करते हुए बताया कि रेलवे विभाग द्वारा फ्लाइंग क्लब जेजे कैंप, दिल्ली कैंट झुग्गी बस्ती, लोहा मंडी झुग्गी बस्ती, राजीव गांधी कैंप, बुद्ध नगर व इन्द्रपुरी झुग्गी बस्ती आदि में इस प्रकार के नोटिस झुग्गी बस्तियों में चिपकाए गए थे।

विज्ञापन


जबकि यह झुग्गी बस्तियां डूसिब विभाग में लिस्टेड झुग्गी बस्तियों में आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्ष भी विभिन्न जगहों पर केंद्र शासित एजेंसियों ने कई वर्षों से बसी झुग्गी बस्तियों को गैर कानूनी तरीके से तोड़ दिया गया था। दिल्ली सरकार झुग्गी बस्ती वालों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें