फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें : आज रात साढ़े चार घंटे तक नहीं कर पाएंगे रेलवे टिकट बुक और कैंसिल, पीआरएस सेवा रहेगी बंद

Fri, 04 Oct 2024 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ट्रेन से शुक्रवार को यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की स्थिति का पता करके ही घर से निकलें। क्योंकि यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार आधी रात से करीब साढ़े चार घंटे तक रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान यात्री रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस इंक्वायरी (काउंटर के साथ 139 पर भी), इंटरनेट बुकिंग नहीं करा सकेंगे।

विज्ञापन

अगर आप ट्रेन से शुक्रवार को यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की स्थिति का पता करके ही घर से निकलें। क्योंकि यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। शुक्रवार की देर रात 11:45 बजे से सुबह 4.15 बजे तक पीआरएस बंद रहेगी। दरअसल रेलवे ने स्टेटिक और डायनामिक डेटाबेस के कंप्रेशन की एक्टिविटी के चलते इसे बंद रखेगा।
विज्ञापन

लिहाजा यात्री रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, चार्टिंग, पीआरएस इंक्वायरी (काउंटर के साथ 139 पर भी) इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सर्विसेज उपलब्ध नहीं रहेंगी। पीआरएस का मतलब यात्री आरक्षण प्रणाली है। यह भारतीय रेलवे की ओर से दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें