फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार! दिल्ली में हाथ से अलग कट गई थी मजदूर की हथेली, नौ घंटे में डॉक्टरों की टीम ने दिया जोड़

Fri, 04 Oct 2024 12:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने नौ घंटे चली सर्जरी के बाद मजदूर की हथेली को जोड़ दिया। मजदूर की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आरी से कटकर अलग हुई हथेली को वापस जोड़ दिया गया। मरीज की हाथ में वापस जान आ गई है। डॉक्टरों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मरीज का हाथ फिर से काम कर सकेगा। सर्जरी के दौरान पैरों से भी शिराएं ली गई है। डॉक्टरों की माने तो डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऐसा पहली बार हुआ है। एम्स के ट्रामा सेंटर में ऐसी सर्जरी होती रहती है।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ में एक लकड़ी काटने वाली मशीन पर काम करने वाले 24 साल के मजदूर का हाथ गलती से मशीन में चला गया। 28 सितंबर को हुई इस दुर्घटना में मजदूर की हथेली कटकर अलग हो गई। मजदूर ने समझदारी दिखाते हुए दर्द के बावजूद कटी हलेथी को थैली में रखकर नजदीक के अस्पताल में ले गया।

यहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया जाने का सुझाव देकर रेफर कर दिया। आरएमएल में प्लास्टिक विभाग के प्रोफेसर मुकेश शर्मा और एनेस्थीसिया विभाग की डॉक्टर नमिता अरोड़ा ने मरीज को देखा। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया और टीम सर्जरी करने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन


आरएमएल अस्पताल में प्रोफेसर डॉ. मुकेश शर्मा ने का कहना है कि मरीज के हथेली को फिर से जोड़ना काफी चुनौती भरी सर्जरी थी। मरीज के ऊतकों और टेंडन के अलावा रक्त वाहिनियों को जोड़ना चुनौती था। दो आर्टरी को वापस हाथ में जोड़ने की प्रक्रिया सबसे कठिन थी। आदमी के हाथ की रक्त वाहिनी बालों से भी 5 या 6 गुना तक आकार में छोटी होती है। इन्हें आंखों से देख पाना संभव नहीं होता। इस कारण मरीज की माइक्रोस्कोपपिक सर्जरी करनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें