फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले राघव चड्ढा, 'केंद्र कोविड प्रोटोकॉल जारी करे तो हर किसी को पालन करना चाहिए'

Sun, 25 Dec 2022 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चड्ढा ने आरोप लगाया कि वायरस के प्रसार के बारे में शुरुआती वैज्ञानिक संकेतों की ‘गंभीरता’ को समझने में केंद्र की विफलता के कारण देश ने कोरोना महामारी की पिछली दो लहरों के दौरान एक बड़ा संकट देखा।
विज्ञापन
सांसद राघव चड्ढा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का परोक्ष हवाला देते हुए कहा, केंद्र को कोरोना प्रसार रोकने के लिए ‘अनिवार्य’ प्रोटोकॉल जारी करना चाहिए और हर किसी को, चाहे वह राजनीतिक दल हो या कोई मार्च निकाल रहा हो, उसका पालन करना चाहिए। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, केंद्र को 2020 और 2021 में महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान देखी गई स्थिति से बचने के लिए अनिवार्य प्रोटोकॉल जारी करना चाहिए।

विज्ञापन


चड्ढा ने आरोप लगाया कि वायरस के प्रसार के बारे में शुरुआती वैज्ञानिक संकेतों की ‘गंभीरता’ को समझने में केंद्र की विफलता के कारण देश ने कोरोना महामारी की पिछली दो लहरों के दौरान एक बड़ा संकट देखा। चड्ढा ने कहा, जहां तक मुझे पता है, केंद्र ने अभी तक कोई अनिवार्य प्रोटोकॉल जारी नहीं किया है। पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को चीन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यात्रियों को लेकर भारत आने वाली सभी उड़ानों की निगरानी करनी चाहिए। अगर जरूरत हो तो देश में वायरस के प्रवेश को रोकने के लिए उन पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा, रोकथाम इलाज से बेहतर है।

आईजीआई पर शुरू हुई यात्रियों की जांच
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर शनिवार से यात्रियों की जांच शुरू हो गई। पहले दिन रात दस बजे तक एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर 24 से अधिक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट आईं। इनमें आए मरीजों की जांच की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। बता दें कि शनिवार सुबह केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चीन, हांगकांग, बैंकॉक, जापान, साउथ कोरिया सहित विदेश से आने वाले यात्रियों का कोरोना का सैम्पल टेस्ट चालू कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें