इसके अलावा रविवार को आंदोलन तेज करने का निर्णय भी लिया है। इस साझा अभियान को ‘सेव 16500 ट्री ऑफ दिल्ली’ का नाम दिया गया है। चिपको मुहिम के साझा अभियान की तरफ से कहा गया है कि नौरोजी नगर में बीते वर्ष 3 हजार पेड़ काटे गए थे। भविष्य में और पेड़ काटे जाने हैं। इसलिए सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन के पास सरकार को संदेश देने के लिए सभी साढ़े 4 बजे एकजुट होंगे। पेड़ों से चिपकेंगे।
इनमें पर्यावरणविद अनिल सूद, विक्रांत तोंगड़, दीपक ट्री मेन, वेरहन खन्ना और अन्य स्थानीय नागरिक भागीदारी करेंगे। वहीं नौरोजी नगर में होटल हयात के सामने और नेताजी नगर में अफ्रीका एवेन्यू के पास लोगों ने पेड़ों से चिपककर विरोध जताया। वहीं नौरोजी नगर में एक युवती ने सुबह रोकर कहा कि वह नहीं चाहती कि उनका यह प्यारा पेड़ कटे। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी शुरू हो गया है।