फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 करोड़ का भूमि घोटाला में पीसी गुप्ता से 150 मिनट हुई पूछताछ, सामने आए 60 नाम

Sun, 24 Jun 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पूर्व सीईओ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासना कोतवाली के कार्यालय में 126 करोड़ के घोटाले के मामले मेें पकड़े गए पीसी गुप्ता से 150 मिनट की पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। पूछताछ से मिली जानकारी को बिंदुवार एसएसपी ने नोट किया। इससे 18 पेज भर गए। इस पूछताछ में 60 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के अलावा कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि पीसी गुप्ता से कासना कोतवाली में दर्ज कराई गई घोटाले की एफआईआर के संबंध में पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि घोटाले में कौन-कौन लोग शामिल थे। उन्होंने इससे प्राप्त रुपयों को कहां कहां खर्च किया। इन सवालों के जवाब में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि पीसी गुप्ता ने पूछताछ में सामने आया है कि उसने जो भी रुपया घोटाले से कमाया उसकी बड़ी रकम नेता, अधिकारी व अन्य लोगों को मैनेज करने में खर्च की गई।

एसएसपी से जब बार-बार यह पूछा गया कि कुछ सफेदपोश या नेताओं के नाम बताएं तो उन्होंने यह कहकर बात खत्म की इनमें कुछ नाम यहां भी मौजूद हो सकते हैं। जबकि उस दौरान वहां केवल पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी ही मौजूद थे। जानकारी मिली है कि पीसी गुप्ता ने एफआईआर दर्ज होने के बाद लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और मध्यप्रदेश के भोपाल व दतिया में फरारी काटी। इस दौरान वह धार्मिक स्थलों के अलावा पिकनिक स्थलों पर भी गए। यह भी पता चला है कि पीसी गुप्ता इस दौरान कुछ सफेदपोश के अलावा अन्य फरार आरोपियों और पूर्व में प्रदेश पर शासन करने वाली पार्टियों के कुछ नेताओं से भी संपर्क करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण कर्मचारियों और अधिकारियों से भी रहा संपर्क  

land scam ex ceo pc gupta
पूछताछ में यह भी पता चला है कि पीसी गुप्ता का फरारी के दौरान प्राधिकरण कुछ अधिकारी और कर्मचारियों से भी संपर्क रहा। कासना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर पहुंचने की जानकारी भी पीसी गुप्ता को लग गई थी। इसके चलते वह एफआईआर दर्ज होने से कुछ घंटे पहले ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। यह भी चर्चा है कि दतिया में पीसी गुप्ता के एक बड़े होटल में रुकने की सूचना थी। पुलिस ने उस होटल को भी खंगाला लेकिन बाद में गिरफ्तारी मंदिर से होने का दावा किया।  

देर रात रिमांड पर लेकर पहुंचे सीओ 
सीओ पीयूष कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम पीसी गुप्ता को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट लेकर गई थी। वहां से रिमांड मिलने के बाद पीसी गुप्ता को पहले मेरठ जेल फिर वहां से रिमांड पर ग्रेटर नोएडा लाया गया। पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि देर रात वह वापस ग्रेटर नोएडा पीसी गुप्ता रिमांड पर लेकर पहुंचे हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें