फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी राजनयिक पर भारत छोड़ने पर भी चलेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नेपाली महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में फंसे आरोपी सऊदी अरब के राजनयिक के भारत छोड़ने के बाद भी पुलिस की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस को इसी छानबीन में बता चला है कि नेपाली महिलाओं को मेड के नाम पर आपूर्ति करने वाला अनवर अलग-अलग चार आईडी पर चार सिम कार्ड का इस्तेमाल करता है।

सऊदी के राजनयिक के भारत छोड़ने से गुड़गांव पुलिस निराश जरूर है लेकिन हारी नहीं है। नेपाली महिलाओं को मुक्त कराने के बाद दर्ज प्राथमिकी पर जांच जारी है।
विज्ञापन

जांच में पुलिस को मिले चौकाने वाले राज

कमिश्नरी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मानें तो जांच बंद नहीं होगी, जांच तो चलेगी। इससे जांच की गति पर असर हो सकता है। पुलिस की साइबर सेल की ओर से जांच में निकाली गई कुंडली में अनवर के चौंकाने वाले राज मिले हैं।

अनवर चार सिम कार्ड यूज करता है। इसके साथ ही उसका काठमांडू भी आना जाना हुआ है। पुलिस को उसके आठ माह पुरानी कॉल डिटेल में कल्पना से हुई बातचीत का भी पता चला है।

कल्पना के मोबाइल से अनवर को फोन आता था। इसके साथ अनवर के मोबाइल से कल्पना से भी बात हुई है।

विदेश मंत्रालय के निर्देशों का इंतजार
पुलिस को विदेश मंत्रालय की ओर से मिलने वाले निर्देश का इंतजार है। आरोपी राजनयिक के भारत छोड़ने के बाद नेपाल की पीड़िताओं के आने का इंतजार है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही एनजीओ के माध्यम से गुड़गांव पुलिस से संपर्क करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें