फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने बनाया MMS, पांच साल तक लूटी आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस ने 30 वर्षीय महिला से पिछले पांच साल से दुष्कर्म करने वाले एक पुजारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान राजेश पांडेय (42) के रूप में हुई है। वह सेक्टर 7 रोहिणी स्थित साईं मंदिर का पुजारी है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसका एमएमएस तैयार कर लिया और उसे सार्वजनिक करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था।

शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रोहिणी निवासी 30 वर्षीय महिला बृहस्पतिवार को थाने में पहुंची।
Trending Videos

पहली बार नशीला पदार्थ खिलाकर किया लूटी आबरू

उसने शिकायत बताया कि सेक्टर-7 रोहिणी स्थित साईं मंदिर का पुजारी राजेश पांडेय पिछले पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार की समस्या को लेकर पुजारी से मिली थी।

उसने तंत्र-मंत्र से समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। एक दिन वह अपने घर ले गया, जहां प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही उसका एमएमएस भी तैयार कर लिया। उसके बाद एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ पांच साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

शादीशुदा पुजारी के हैं तीन बच्चे

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि राजेश पांडेय वह मूलत: राईपुरा, चित्रकूट उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह 25 साल से मंदिर में पुजारी है।

वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से फिलहाल कोई एमएमएस नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें