फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला मेट्रो स्टेशन से सड़क पर कूदी

Sun, 15 Nov 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गर्भवती महिला ने शनिवार दोपहर अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगा दी। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां तबियत बिगड़ने के बाद उसे डीडीयू रेफर कर दिया गया है। महिला के सिर पर गंभीर चोट है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। रिठाला मेट्रो पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर मेट्रो पुलिस को सूचना मिली कि अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन से करीब दो मंजिल ऊंचाई से एक महिला ने सड़क पर छलांग लगा दी है।
विज्ञापन

तनावग्रस्त नजर आ रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला के पास ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी उम्र करीब 25 साल है। महिला गर्भवती है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।

जिसमें महिला को काफी तनावग्रस्त देखा गया। वह काफी देर से तक प्लेटफॉर्म पर टहलती रही। कुछ देर कुर्सी पर बैठी रही और फिर रेलिंग के पास जाकर नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान होने व होश में आने के बाद ही खुदकुशी का प्रयास करने के कारणों का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें