फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति ने किया दलित महिला के साथ गैंगरेप

Fri, 08 May 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर के नीमका गांव निवासी दलित महिला ने महिला प्रधान के पति समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए मेडिकल परीक्षण न कराने की बात कही है। पीड़िता ने कहा कि वह शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेगी।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने में शिकायत दी कि बुधवार रात करीब 8 बजे वह खुर्जा जेवर रोड स्थित पोखर पर गई थी।

वहां प्रधान पति मनमोहन उर्फ पप्पू दो नकाबपोश साथियों के साथ बाइक पर आया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर जेवर की ओर एक प्लॉट पर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसने घर पहुंचने पर आपबीती बताई और बृहस्पतिवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंची। वहां महिलाओं ने आरोपियों और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

थाना प्रभारी एसके यादव का कहना है कि जांच के बाद आरोपी पप्पू के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है, इसलिए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए नहीं भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें