फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी सड़क पर खड़ी करके करें खरीदारी, पुलिस नहीं हटाएगी

Fri, 08 May 2015 01:15 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरों में सड़क पर गाड़ी खड़ी करके अब आप आराम से खरीदारी कर सकेंगे। पुलिस, यातायात पुलिस या आरटीओ की टीमें वाहन चालकों को परेशान नहीं करेंगी।
विज्ञापन


दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हुलासराय सिंघल की मांग पर परिवहन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार बढ़ाने को लिया गया है। ऐसे में शहरों में लंबा जाम लगने की आशंका बढ़ गई है।

शहरों की भागमभाग भरी जिंदगी में सड़कों पर वाहनों का एक मिनट का ठहराव नहीं है। जरा सा अवरोध आने या किसी गाड़ी के रुकने से लंबा जाम लग जाता है।

ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता लगे रहते हैं। इसके बावजूद कई बार लंबे जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त मंत्री हुलास राय सिंघल ने पांच मई को ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा था।

इसमें रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार ठप होने का हवाला देते हुए वाहनों को सड़क पर रोककर खरीदारी करने के दौरान पांच-सात मिनट रोकने की मांग की थी।

सीएम आॅफिस से यह पत्र छह मई को परिवहन आयुक्त के आफिस पहुंचा। इसमें शिकायत की गई थी कि गाड़ी खड़ी करके सामान खरीदने वालों को बेवजह परेशान किया जाता है।

इसे गंभीरता से लेते हुए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) डा. राजेंद्र प्रसाद ने आदेश जारी कर दिए हैं। सभी आरटीओ, पीटीओ, एसएसपी और एसपी ट्रैफिक को भेजे गए आदेशों में वाहन सड़क पर रोककर सामान खरीदने वालों को परेशान न करने के आदेश दिए गए हैं।

आदेश अव्यवहारिक है। इससे शहर में जबरदस्त जाम लग जाएगा। डीएम-एसएसपी के माध्यम से इसका विरोध शासन तक भेजा जाएगा। इससे यातायात अस्तव्यस्त हो जाएगा। - डाॅ. आरके आर्य, अध्यक्ष लाइनपार आरडब्ल्यूए फेडरेशन

रेहड़ी-पटरी वालोें के पास शोरूम नहीं होते। गाड़ी नहीं रुकने दोगे तो ये कहां कारोबार करेंगे? सीएम को 5 मई को पत्र सौंपा था। इतनी जल्द आदेश की कल्पना न थी। सराहनीय आदेश हैं। - हुलास राय सिंघल, मंत्री यूपी शासन

ट्रैफिक पुलिस इस बात का ध्यान रखती है कि किसी का कारोबार प्रभावित न हो। इस कारण से ज्यादातर सिर्फ हिदायत दी जाती है, पुलिस द्वारा किसी पर सख्ती नहीं की जाती। - अमर सिंह, एसपी ट्रैफिक, गाजियाबाद
विज्ञापन


हम किसी का कारोबार प्रभावित नहीं करना चाहते है। यातायात सामान्य रहने पर दो-चार मिनट को वाहन रोककर सामान ले सकते हैं। मगर जाम के दौरान वाहन रुकने देना संभव नहीं होगा- शेर सिंह यादव, एआरटीओ प्रवर्तन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें