फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराया बिजली-पानी का संकट, भयंकर गर्मी से लोग हुए परेशान

Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
water
विज्ञापन
शहर हो या गांव इन दिनों मेवात में बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। बिजली का संकट इतना छाया हुआ है कि भयंकर गर्मी में लोग बेचैन हो गए हैं। बिजली के कारण जिले में पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन


बिजली विभाग का कहना है कि उन्हें ऊपर से ही पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिसके कारण यह दिक्कत हो रही है। रमजान का माह शुरू होने वाला है और लोग बिजली पानी को लेकर परेशान हो गए हैं।

हालात ये हैं कि जिले में दिन हो या रात बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसे लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं हैं। आसिफ अली, आरिफ हुसैन, नरेंद्र शर्मा, शिवराम शर्मा, दानसिंह उजीना, मास्टर बाबूराम बघेल, साहून खान, मोहम्मद जुबैर का कहना है कि गर्मी जोरों पर है। ऐसे में बिजली न होना उनकी परेशानी को बढा रहा है।
विज्ञापन


रात हो या दिन बिजली 10 मिनट के लिए आती है और एक घंटे के लिए जाती है। इंवर्टर पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण बंद पडे़ हैं। बीमार, बुजुर्ग, बच्चे सभी पूरी तरह परेशान हैं। बिजली न आने के कारण पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो चला है। प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी तो दूर ताजा पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

लोगों ने बताया कि जब इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो वे तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। कभी कहते हैं कि पीछे से बिजली नहीं मिल रही तो कभी लाइन पर काम होने की बात कहते हैं। सवाल यह है कि रोजाना रात को बिजली कट लगते हैं तो क्या रोजाना रात को लाइन पर काम होता है।

बिजली निगम के एसडीओ पीडी कौशिक का कहना है कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 50 फीसदी बिजली मुहैया कराई जा रही है। पलवल व फरीदाबाद में पावर हाउसों में काम चल रहा है, जिसके कारण यह परेशानी बनी हुई है, जो जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें