फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : अब तीन दिन तक भीगेगी दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; संतोषजनक श्रेणी में 'सांसें'

Fri, 09 Aug 2024 02:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 53 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे। लेकिन शाम को तेज हवा चलने से थोड़ी ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूरी दिल्ली में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में सुबह हल्की फुहार के साथ बारिश हुई। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चलता रहा। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। वहीं, पूसा में चार मिमी, सफदरजंग में 2.8, लोधी रोड में 2.7, रिज में 0.8, मयूर विहार व डीयू में 0.5 मिमी और पालम में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को तेज हवाएं चलने से तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 100 से 72 फीसदी रहा।

संतोषजनक श्रेणी में रही हवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 53 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 40 सूचकांक दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 43, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 65, गुरुग्राम में 81 व फरीदाबाद में 60 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---34.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----25.4 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें