फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: तीस हजारी कोर्ट के चैंबर में वकील ने युवती को बनाया हवस का शिकार, 1500 रुपये देकर भगाया

Thu, 08 Aug 2024 10:52 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वकील ने 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने से बुलाकर और फिर जबरन उसके साथ दरिंदगी की। युवती ने बताया कि वकील ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट के चैंबर में युवती संग दुष्कर्म - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक 21 वर्षीय युवती ने एक वकील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि युवती ने बताया कि वकील ने उसे तीस हजारी कोर्ट के चैंबर में बुलाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वकील ने 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने से बुलाकर और फिर जबरन उसके साथ दरिंदगी की। युवती ने बताया कि वकील ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महिला की शिकायत के हवाले से एक अधिकारी ने बताया कि वकील ने उसे 1500 रुपये दिए और वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन

युवती ने घर पहुंचकर अपनी मौसी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौसी ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें