फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ट्रेन रोकने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, समान मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर कर रहे विरोध

Sun, 17 Sep 2023 02:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में पिछले एक साल से एनटीपीसी से प्रभावित किसानों का प्लांट के गेट पर धरना चल रहा है। धरने के दौरान कई बार किसानों ने लाठियां खाईं। उनको जेल भी भेजा गया। लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन तैयार नहीं है।
विज्ञापन
किसानों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी को रोकने के लिए जा रहे एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसानों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। पुलिस ने बिसाहडा गेट व फाटक को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया। इस दौरान किसान और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए। पुलिस की सख्ती के आगे किसानों की एक न चली। बैरिकेडिंग तोड़कर घुस रहे लोगों को पुलिस ने लाठी पटककर भगाया।

विज्ञापन


बता दें कि एक सप्ताह से किसान संगठनों के पदाधिकारी इस तैयारी में जुटे थे। किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से समान मुआवजा देने समेत मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी मांगों को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में पिछले एक साल से एनटीपीसी से प्रभावित किसानों का प्लांट के गेट पर धरना चल रहा है। धरने के दौरान कई बार किसानों ने लाठियां खाईं। उनको जेल भी भेजा गया। लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन तैयार नहीं है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन की धार और तेज की जाएगी। इसके तहत ही 17 सितंबर को एनटीपीसी के लिए कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ी को रोकने का ऐलान किया गया था। किस स्थान पर माल गाड़ी रोकी जाएगी, इसको लेकर किसान चुप्पी साधे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें