पुलिस प्रवक्ता सब सिंह का कहना है बल्लू ने पुलिस पर गोली चलाई थी, बचाव में पुलिस ने भी गोली चला दी। एक गोली बबलू की कमर से होते हुए पार निकल गई। आनन-फानन क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ ले आई। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।