फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ तेरी!: चोरी के लिए खोद डाली 40 मीटर गहरी सुरंग, दिल्ली में चोरों का चौंकाने वाला तरीका जान अफसर हैरान

Fri, 06 Oct 2023 04:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन से तेल चोरी का मामला सामने आने के बाद अफसर भी हैरान हैं। पुलिस ने बताया कि जमीन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और तेल चोरी करने वाले मुख्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं। अभी पूरा मामले का खुलासा होना बाकी है। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पुलिस ने आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वाराका के पोचनपुर गांव में आईओसीएल पाइपलाइन से तेल की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए कई उपकरण भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन

 


शिकायत के बाद पुलिस ने की जांच
दिल्ली-पानीपत सेक्शन में एक पाइपलाइन के अंदर आपूर्ति का निरीक्षण करते समय इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई। जो रिसाव की संभावना का संकेत दे रही थी। बुधवार को एक शिकायत के बाद पुलिस ने उस जगह की तलाशी की। जहां से तेल चुराया जा रहा था। द्वारका के पोचनपुर गांव में एक गौशाला के अंदर पाइपलाइन से चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन


पोचनपुर गांव में हो रही थी तेल की चोरी
द्वारका पुलिस उपायुक्त हर्ष वर्धन ने कहा कि आरोपी की पहचान पोचनपुर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जिस जमीन को खोदा गया, वह उसका मालिक है। पुलिस ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तरी क्षेत्र द्वारा IOCL पाइपलाइन के दिल्ली-पानीपत सेक्शन से तेल चोरी की एक घटना की सूचना मिली थी। डीसीपी वर्धन ने कहा कि आईओसीएल ने बताया कि 29 सितंबर को उन्होंने निरीक्षण किया और पाया कि पोचनपुर गांव के इलाके से तेल चोरी हो रही थी।

एक शख्स गिरफ्तार
पुलिस ने जमीन मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और तेल चोरी करने वाले मुख्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं। अभी पूरा मामले का खुलासा होना बाकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के तेल का क्या किया और कहां बेचा इसे अभी जांच का विषय है। यह सब बातें उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगी। पुलिस को शक है कि ये लोग पाइपलाइ से तेल चुराकर बेचा करते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और पाया कि पाइपलाइन को ड्रिल किया गया था। दो प्लास्टिक पाइपों को एक सुरंग में गाढ़ा गया था। जो साइट से लगभग 40 मीटर दूर स्थित है। पुलिस ने जमीन के मालिक 52 वर्षीय राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों पर पुलिस ने पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन संशोधन अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस राकेश से उसके बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें