फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज से पुलिस की गिरफ्त में गैंग

Tue, 12 May 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख और सेक्टर-49 थाने के संयुक्त अभियान में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के सात शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया। ये हत्या को अंजाम देने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार रात बिसरख स्थित हनुमान मंदिर के सामने ग्रेटर नोएडा से गौर सिटी की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बदमाश वहां होंडा सिटी और पल्सर से पहुंचे और चेकिंग देखकर रुक गए। इसके बाद पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया।

इस पर होंडा सिटी सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिर बाइक सवार बदमाश ने भी फायरिंग की। पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं। अपने आप को घिरा पाकर सभी बदमाश गाड़ियों से उतरकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनको घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सात राउंड गोलीबारी में सातों गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, करीब छह-सात राउंड गोलियां चली हैं। गिरफ्तार बदमाशों से 30 बोर की एक पिस्टल, पांच तमंचे, एक चाकू, एक होंडा सिटी कार, एक पल्सर बाइक, सात मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, सभी पर लूट, भाड़े पर हत्या, फिरौती के लिए अपहरण व वसूली के आरोप हैं। जेल से ही बना रहे थे गवाही न देने का दबाव सातों बदमाश गांव किरावली बहादुरगढ़, हापुड़ निवासी कविंद्र की हत्या के इरादे से निकले थे। कविंद पिछले साल हुई अपने भाई रूपेंद्र की हत्या में प्रमुख गवाह था।

मामले में सुलैला निवासी ओमपाल व सुरेंद्र अभियुक्त हैं और गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद हैं। ये दोनों जेल से ही कविंद्र पर गवाही न देने का दबाव बना रहे थे पर वह गवाही देने पर अड़ा था। सुरेंद्र और ओमपाल के कहने पर ये हत्या करने जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें