फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में जल्द ही मिलेगी आपको ये नयी सुविधाएं

Tue, 12 May 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में डिस्पोजेबल चादर यात्रियों के इस्तेमाल के लिए रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ने इन चादरों का डिजाइन तैयार करने केलिए डिटेल प्रोजेक्ट बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


निफ्ट की टीम ने मुसाफिरों से बातचीत करके इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। बतौर पायलट प्रोजेक्ट रेलवे ने मुंबई राजधानी ट्रेन में डिस्पोजेबल तकिये का कवर देना शुरू कर दिया है।

अभी यह सुविधा मुंबई राजधानी के फर्स्ट और सेकंड क्लास एसी में शुरू की गई है। यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के बाद इसे नियमित रूप से बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल मुफ्त है उपलब्ध ये सुविधा

शुरूआत में डिस्पोजल चादर की सुविधा रात्रि के सफर से शुरू हो सकती है। हालांकि इसके बाद चादर और कवर के दूसरे पहलूओं पर भी विचार संभव है।

बता दें कि अब तक हवाई जहाज की यात्रा में ही सीट के पीछे डिस्पोजेबल कवर का उपयोग होता है। अगर इसके खज्ञच की बात करें तो रेलवे अधिकारी के मुताबिक एक डिस्पोजेबल तकिये के कवर पर 4.50 रुपए खर्च हो रहे हैं।

हालांकि फिलहाल यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है । लेकिन भविष्य में इसका खर्च यात्रियों को ही उठाना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें