फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनपुरा हत्याकांड में चार गिरफ्तार: चाकू के 17 वार, हत्या को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास; मुख्य आरोपी फरार

Wed, 24 Jul 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भजनपुरा में जिम मालिक सुमित उर्फ प्रेम चौधरी की 10 जुलाई की रात बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
जिम मालिक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गामड़ी गांव में 10 जुलाई की रात बदमाशों ने चाकू के 17 वार से एक जिम मालिक की हत्या कर दी। सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर एक समुदाय के लड़कों पर आरोपी लगाया था।

विज्ञापन


भजनपुरा में जिम मालिक सुमित उर्फ प्रेम चौधरी की 10 जुलाई की रात बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करतार सिंह उर्फ कमल (33), हुसैन अली उर्फ बाबू (20), महिला शायना उर्फ लाली (36) और आशू (38) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी सलमान उर्फ सल्लू (21) अभी फरार है। 

हत्याकांड को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया था। कुछ संगठनों ने रविवार को गांव में पंचायत कर एक समुदाय विशेष पर सुमित की हत्या का आरोप लगाया था। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सुमित परिवार के साथ पांचवां पुश्ता, गामड़ी एक्सटेंशन गली नंबर-15 में रहता था। 
विज्ञापन


परिवार में पिता महिपाल चौधरी के अलावा पत्नी व तीन साल का बेटा है। जिम चलाने के अलावा सुमित का टूर एंड ट्रैवल का कारोबार था। 10 जुलाई की रात को वह घर लौट रहा था। इस बीच उसकी हत्या हुई। बुधवार को हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। 

जिसमें सुमित एक युवक को लात मारते हुए दिखा, जिसके बाद दूसरे लड़के ने सुमित पर चाकू से 17 वार कर दिए। फुटेज से आरोपियों की पहचान कर चार आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों से पूछताछ में रंजिश के कारण हत्या की बात सामने आई। शायना और आशू ने आरोपियों की भागने में मदद की, इसलिए उन्हें पकड़ा गया। पुलिस मुख्य आरोपी सलमान की तलाश कर रही है। सुमित के खिलाफ भी हत्या के प्रयास समेत तीन मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें