फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nadir Shah Murder Case: कनाडा में रची गई साजिश, यूएस-दिल्ली के गैंगस्टर हुए शामिल; पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

Sat, 14 Sep 2024 10:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

होटल-जिम मालिक व फाइनेंसर नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा, आकाश यादव, नवीन बालियान और साजिद के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
नादिर शाह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया ग्रेटर कैलाश-1 में जिम के बाहर होटल-जिम मालिक व फाइनेंसर नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा, आकाश यादव, नवीन बालियान और साजिद के रूप में हुई है। इन सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से इनको 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर जांच करेगी।

विज्ञापन


दरअसल, नादिर के पार्टनर कुणाल छाबड़ा ने लॉरेंस गैंग को पांच करोड़ की रंगदारी देने से मना कर दिया था। यह सब नादिर की पुलिस में पहुंच की वजह से हुआ। नादिर ने कुणाल से रंगदारी देने से मना कर दिया था। नादिर ने इसके लिए लॉरेंस से बात भी की, लेकिन वह नहीं माना। उलटा रंगदारी की रकम को 10 करोड़ कर दिया गया। लॉरेंस के इशारे पर कनाडा में मौजूद उसके भाई अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा ने हत्या की साजिश रची। अमेरिका में बैठे रणदीप और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा को नादिर की हत्या में शामिल किया गया। रणदीप और हाशिम बाबा के शूटरों ने बृहस्पतिवार को वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा और आकाश यादव आजमगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों रणदीप के शूटर हैं, चौथा आरोपी नवीन सोनीपत का रहने वाला है। साजिद दिल्ली का लोकल है। हालांकि गोली चलाने वाला मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। स्पेशल सेल की टीमें उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

लॉरेंस को रिमांड पर लेकर किया गया था टॉर्चर
सूत्रों के मुताबिक नादिर की पहुंच की वजह से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेकर टॉर्चर किया। इसके बाद लॉरेंस ने पुलिस के सामने ही कह दिया कि अब वह कुणाल से पांच नहीं, दस करोड़ रुपये वसूलेगा। यह होने के बाद लॉरेंस का मैसेज कनाडा-यूएस में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई के पास पहुंचा।

रणदीप ने हथियारों और शूटर का इंतजाम किया
इसके बाद रोहित गोदारा ने हत्या से पूर्व एक ऑडियो जारी कर दस करोड़ की डिमांड की, नहीं तो अंजाम के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। वारदात को अंजाम देने के लिए अनमोल और रोहित ने अमेरिका में मौजूद रणदीप को संदेश भेजा। वहां से मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा को भी मैसेज मिला। हाशिम के जरिये समीर बाबा को आगे संदेश दिया गया। इसके बाद रणदीप ने हथियारों और शूटर का इंतजाम किया। हाशिम ने भी दिल्ली से अपने शूटर को तैयार रहने के लिए कहा। बृहस्पतिवार रात को मौका मिलते ही रणदीप और हाशिम बाबा के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पांच को गिरफ्तार कर चुकी है और मेन शूटर की तलाश कर रही है।

नादिर की दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टरों से थी रंजिश
विदेश से नादिर की हत्या का मैसेज मिलते ही हाशिम बाबा एकदम तैयार हो गया। दरअसल नादिर की दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रवि गंगवाल और रोहित चौधरी से रंजिश थी। समीर बाबा को भी एक बार नादिर शाह ने धमकाया था। हाशिम ने समीर को कहा तो वह फौरन नादिर की हत्या के लिए तैयार हो गया। इसके अलावा नादिर लॉरेंस व बाकी गैंगस्टरों के काम में अड़चन भी पैदा कर रहा था। नादिर की हत्या कर एक सबक भी देना था इसलिए उसको रास्ते से हटाना बेहद जरूरी हो गया था।
विज्ञापन

रोहित गोदारा ने फेसबुक पर ली हत्या की जिम्मेदारी
नादिर की हत्या के बाद नए बनाए गए एक फेसबुक अकाउंट से रोहित गोदारा ने नादिर शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली। टेक्निकल सर्विलांस से उसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि वह पोस्ट विदेश में बैठे रोहित ने ही अपडेट की थी। सूत्रों का कहना है कि पोस्ट में भले ही जिम्मेदारी रोहित गोदारा ले रहा हो, लेकिन नादिर शाह को मारने का काम हाशिम बाबा और रणदीप ने किया है। रणदीप मूलरूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और अभी अमेरिका से गैंग चला रहा है।

कौन है नादिर शाह और कुणाल छाबड़ा
अफगान मूल के नादिर शाह के खिलाफ दिल्ली में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इनकी सुनवाई के लिए दुबई से दिल्ली आता था। दिल्ली के कारोबारी कुणाल छाबड़ा का नादिर बिजनेस पार्टनर था। कुणाल देशभर में चलने वाले अवैध कॉल सेंटर का मालिक है। कुणाल भी फिलहाल दुबई में रह रहा था। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट थे। कुणाल से जब रुपये मांगे गए तो नादिर ने रुपये न देने के लिए कहा। अब उसकी हत्या ने अंडरवर्ल्ड में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें