फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: तुम्हारी बेटी को मार दिया..चुन्नी से गला घोंटकर बहू की कर दी हत्या, चरित्र पर शक करता था पापी ससुर

Wed, 07 Aug 2024 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में बहू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने ससुर और पति को गिरफ्तार किया है। ससुर ने चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना न्यू कॉलोनी अंतर्गत सेक्टर-7 में एक व्यक्ति ने अपनी बहू अमिता देवी (23) की हत्या कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि अमिता देवी मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। पुलिस ने शव का निरकीक्षण कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने पुलिस को एक लिखित शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र ने उन्होंने बताया कि बेटी अमिता की शादी वर्ष 2017 में मुकुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही मुकुल के परिजन लड़की को परेशान करते थे। मुकुल के पिता ने फोन करके बताया कि उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। उपरोक्त घटना के संबंध में थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस थाना न्यू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी देवेंद्र निवासी गांव कराला, दिल्ली हाल निवासी सैक्टर-7, गुरुग्राम (मृतका का ससुर) तथा मुकुल निवासी गांव कराला, दिल्ली हाल निवासी सैक्टर-7, गुरुग्राम (मृतका का पति) को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से ज्ञात हुआ कि इन्होंने अमिता के चरित्र पर संदेह रखते हुए पहले अमिता के साथ मारपीट की, फिर उसके पैर बांध दिए और मुंह ढक दिया, उसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें